रायबरेली: राही ग्राम सहित अन्य जगहों पर अघोषित बिजली कटौती के संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया विरोध
Raebareli, Raebareli | May 23, 2026
सदर तहसील क्षेत्र के,राही ग्राम सहित अन्य जगहों पर बिजली की समस्या को लेकर,ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर दिखाई दे रहा है।शनिवार को ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों ने बताया कि,बिजली की कटौती लगातार की जा रही है।जिससे आम जनमानस बेहाल है।लोग हाथ के पंखे से किसी तरह से काम चला रहे हैं।जिस पर लोगों ने विरोध करते हुए,बिजली विभाग के खिलाफ बयान दिया हैं।