खतौली: खतौली थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को बुधवार शाम 6:00 के करीब गिरफ्तार किया है, एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशों पर जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी समीर को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है