उचकागांव: साखे बाजार स्थित उच्च विद्यालय में दसवीं के छात्रों को विदाई दी गई
उचकागांव प्रखंड के सांखे बाजार स्थित हाई स्कूल में दसवीं के छात्रों के विदाई को लेकर फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात छात्रों को विदाई दी जाती है ।