धरियावद: पाटलाबावड़ी में मामूली कहासुनी के बाद हुई खूनी वारदात, चाकूबाजी में एक की मौत, गांव में तनाव और आगजनी, फिलहाल शांति
धरियावद उपखंड के पारसोला थाना क्षेत्र के पाटलाबावड़ी गांव में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया और देखते ही देखते यह घटना खूनी वारदात में बदल गई। इस दर्दनाक घटना में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र नाथूलाल मीणा पुत्र भीखाराम मीणा की चाकूबाजी में मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आगजन।