चूरू: चूरू में पारा 45 डिग्री पार, तालछापर अभयारण्य में वन्यजीवों के लिए सुरक्षा कवच
Churu, Churu | May 12, 2026 भीषण गर्मी में चूरू भट्टी की तरह तप रहा है। पारा 45 डिग्री पार पहुंच चुका है। ऐसे में एशिया के सबसे बड़े ब्लैकबक अभयारण्य तालछापर में वन विभाग ने वन्यजीवों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू किया है। करीब 5,561 काले हिरणों व हजारों प्रवासी पक्षियों की प्यास बुझाने प्रयास शुरू कर दिए