घाघरा: एनजीटी की रोक के बावजूद घाघरा प्रखंड में अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर जब्त,एसडीओ,डीएमओ,सीओ,थाना प्रभारी नेकी छापेमारी
Ghaghra, Gumla | Jun 11, 2026 घाघरा में एनजीटी द्वारा बालू उठाव पर रोक लगाए जाने के बावजूद कोयल नदी के गुटवा क्षेत्र में अवैध रूप से बालू खनन का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा गठित टास्क फोर्स ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए बालू ढो रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर घाघरा थाना लाया। हालांकि अधिकारियों की टीम को दूर से आते देख दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से फरार हो गए,