मैनपुरी: करहल क्षेत्र में दबंगों ने अधिवक्ता और उसके परिजनों के साथ की मारपीट, सुनवाई न होने पर एसपी से की शिकायत
क्षेत्र के ग्राम बांक निवासी अधिवक्ता रामऔतार ने सोमवार की सुबह सभी अधिवक्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर कर एसपी से शिकायत की जिसमें दबंगों द्वारा पीड़ित ओर उसके परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।