🚨 #ब्रेकिंग #न्यूज़ | #खटीमा।।
#सीएम धामी के जन्मदिन पर खटीमा में गूंजा ‘मोबाइल छोड़ो, नशामुक्त उत्तराखंड’ का संदेश,
#बीजेपी कार्यकर्ताओं की मैराथन में उमड़ा युवाओं और बच्चों का हुजूम
‘स्क्रीन टाइम, मोबाइल छोड़ो’ और ‘ड्रग फ्री उत्तराखंड’ की थीम पर हुआ आयोजन
हजारों की संख्या में युवाओं, बच्चों और खेलप्रेमियों ने मैराथन में लिया हिस्सा
सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला से अमाऊं तक दौड़े प्रतिभागी
विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने दिखाया जोश और दमखम
अंडर-14 बालक वर्ग में पुष्पेंद्र सिंह ने हासिल किया पहला स्थान
आर्यन सक्सेना दूसरे और विक्की कुमार तीसरे स्थान पर रहे
अंडर-14 बालिका वर्ग में आरुषि महर ने मारी बाजी
विद्या पोखरिया दूसरे और सीमा बोरा तीसरे स्थान पर रहीं
ओपन पुरुष वर्ग में रजत पाल ने हासिल किया प्रथम स्थान
राम सिंह दूसरे और पुष्पेंद्र चंद तीसरे स्थान पर रहे
महिला वर्ग में उषा थवाल ने हासिल किया पहला स्थान
खुशी गोस्वामी दूसरे और पायल तीसरे स्थान पर रहीं
विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
मैराथन संयोजक नंदन सिंह खड़ायत और वरुण अग्रवाल ने दिलाई स्वस्थ जीवनशैली की शपथ
बच्चों और युवाओं से मोबाइल स्क्रीन टाइम कम करने तथा नशे से दूर रहने का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ संदेश के अनुरूप स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
मैराथन के समापन पर सैकड़ों बच्चों और युवाओं के बीच काटा गया सीएम धामी के जन्मदिन का केक
आयोजकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु होने की कामना की
आयोजन में सहयोग करने वाले व्यवसायियों,कार्यकर्ताओं शिक्षकों का जताया गया आभार
जिन प्रतिभागियों को तत्काल पुरस्कार नहीं मिल सके, उन्हें विद्यालयों के माध्यम से पुरस्कार उपलब्ध कराने की दी जानकारी,
बेबाक उत्तराखंड #डिजिटल,,,#दीपक #फुलेरा, #खटीमा।।
Khatima, Udham Singh Nagar | Sep 16, 2026