बिलग्राम: बिलग्राम में भीषण सड़क हादसा, कार से टकराकर पेड़ से भिड़ी स्कूली बस, चालक समेत 9 छात्र-छात्राएं घायल
Bilgram, Hardoi | May 19, 2026 हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में मंगलवार को गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।यहाँ गलत दिशा से आ रही एक कार ने स्कूली बस में टक्कर मार दी,जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी।हादसे में बस चालक समेत 9 छात्र-छात्राएं घायल हो गए।टक्कर लगते ही बस के भीतर बच्चों में चीख-पुकार मच गई।