पूरनपुर: शेरपुर कला में बहन के घर न बिगड़ने के लिए समझौता कराने गए युवक की पीटकर हत्या
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर मोहल्ला नवदिया में बहन की ससुराल में समझौता कराने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गांव निवासी 28 वर्षीय जीशान पुत्र इरशाद शुक्रवार रात बहन के घर पारिवारिक विवाद शांत कराने पहुंचा था। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर ससुराल पक्ष के कई लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।