खागा: साइबर सेल ने ठगी के शिकार पीड़ितों के खाते में ₹2.13 लाख वापस करवा कर चेहरों पर लाई मुस्कान, मामला साइबर सेल ऑफिस का
Khaga, Fatehpur | Apr 26, 2026 फतेहपुर जिले में साइबर ठगी के शिकार लोगों के 2 लाख 13 हजार वापस कर पीड़ितों के खातों में साइबर सेल ने वापस करवा चेहरों में मुस्कान लाई। जानकारी के अनुसार साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से अलग-अलग मामलों में पीड़ितों के कुल 2 लाख 13 हजार रुपये वापस कराए गए हैं। रकम खाते में लौटने पर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन व साइबर टीम का आभार जताया।