ब्यौहारी: ब्यौहारी-शहडोल-रीवा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर, चालक नशे में था
ब्यौहारी थाना अंतर्गत शहडोल–रीवा मार्ग पर स्थित तहसील कार्यालय के पास बुधवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौत मामले मे