जलेसर: निधौली कला के खंगारपुर में शादी से पहले युवती का शव फांसी पर मिला, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में मचा कोहराम
Jalesar, Etah | Jun 15, 2026 एटा जिले के निधौली कला थाना क्षेत्र के खंगारपुर गांव में शादी से पहले एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह घटना युवती की बारात आने से ठीक पहले हुई। मृतक युवती की पहचान रामदास की पुत्री साधना के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, साधना की बारात 19 तारीख को आनी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने