औराई: औराई प्रखंड क्षेत्र में बागमती नदी कि जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई शुरू, अंचल प्रशासन अलर्ट
मुजफ्फरपुर जंक्शन के औराई प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली बागमती नदी की जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार सुबह दस बजे तक 24 घंटे मे जलस्तर मे ढाई फिट की वृद्धि मापी गई है। जानकारी के मुताबिक नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र की बागमती व लखनदेई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है।