नैनपुर: मिशन शक्ति के तहत ग्राम मक्के में महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत रविवार 1:00 बजे विकासखंड नैनपुर की ग्राम पंचायत मक्के में वित्तीय साक्षरता एवं महिला सशक्तिकरण विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, बैंकिंग सेवाओं, बीमा बचत, सामाजिक सुरक्षा योजना, डिजिटल एवं मोबाइल बैंकिंग सहित विभिन्न जानकारी दी गई।