सहावर: अमांपुर थाना पुलिस ने 20 क्वार्टर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
अमांपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम ओमवीर पुत्र गेंदालाल है। आरोपी सूरतपुर खुशकरी का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।