कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनशिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एचपीवी टीकाकरण, टीबी मुक्त अभियान एवं हाई रिस्क गर्भवतियों की निगरानी, वहीं अन्य विभागों को प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छता, एग्रीस्टेक पंजीयन, खाद उपलब्धता तथा विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
@padminibhoisahu
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
#sarangarhdistrict
#chhattisgarh
#समय_सीमा_बैठक