चूरू: गांव खारिया के पास सड़क हादसे में व्यक्ति हुआ घायल, गंभीर हालत में किया हायर सेंटर रेफर
Churu, Churu | Jul 18, 2024 चूरू के गांव खारिया के पास हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घायल को राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रैफर किया गया। अस्पताल में घायल के परिजनों ने बताया कि गांव अजीतसर का 30 वर्षीय हनुमान बाइक से झुंझुनूं गया था, जहां से गांव लौटते वक्त खारिया के पास यह हादसा हो गया।