चूरू: कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने की जनसुनवाई, 7 दिनों में रिपोर्ट देने के अधिकारियों को दिए निर्देश
Churu, Churu | Jul 18, 2024 चूरू जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित जन सेवा केन्द्र में जनसुनवाई की। कलेक्टर सत्यानी ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए फरियादियों को कुर्सी पर बैठाकर धैर्यपूर्वक उनकी समस्याएं सुनीं व उनके प्रकरणों की प्रप्ति कर उन्हें रसीद दी गई। सत्यानी ने अधिकारियों से कहा कि फरियादियों के संतुष्टि स्तर तक प्रकरणो का निस्तारण करें।