डिंडौरी के अवंतीबाई चौक में यातायात पुलिस ने रविवार दोपहर 12:00 यातायात अभियान चलाया जहां कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया एसपी वाहिनी सिंह ने जरूरतमंद वाहन चालकों के दस्तावेज जांच कर निशुल्क हेलमेट वितरित किया । दरअसल निशुल्क हेलमेट मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में वाहन चालक जाम हो गए लेकिन जैसे ही दस्तावेज जांच शुरू हुई अधिकतर वाहन चालक बिना हेलमेट लिए चले गए।