मुरैना: बिजली बिल न जमा करने वालों के 59 शस्त्र लाइसेंस कलेक्टर ने किए निलंबित, बिल जमा करने पर होंगे बहाल
Morena, Morena | Jan 2, 2025 मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी एवं अपर सचिव गृह विभाग के निर्देश अनुसार कलेक्टर अंकित अस्थाना के द्वारा बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले शस्त्र धारीयों के करीब 59 शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने की निर्देश दिए गए हैं, बता दें कि बिजली का बिल जमा करने के बाद शस्त्र लाइसेंस को बहाल किया जाएगा।