मुरैना: मुरैना गांव में सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा, CPM और भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
Morena, Morena | Jan 2, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मुरैना गांव में सरकारी भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है ।बताया जाता है कि निर्माण कार्य को जब रोका गया तो मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया ,जिसमें आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। आज गुरुवार को सीपीएम और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कलेक्ट में ज्ञापन देकर दबंगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।