रामपुर: आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी में 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Rampur, Rampur | Jun 21, 2025 शनिवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यूनिवर्सिटी के मदर टेरेसा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस में सुबह 6 बजे से योग शिविर का आयोजन किया गया।