गुमला: कटहल तोड़ते समय 20 फीट नीचे गिरा युवक, सिर व चेहरे पर आई गंभीर चोटें, अस्पताल में इलाज जारी
Gumla, Gumla | Apr 7, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के नौडीहा भंडार टोली गांव निवासी 28 वर्षीय बालक मुंडा कटहल तोड़ने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर वह पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ रहा था तभी अचानक पैर फिसला और संतुलन बिगड़ने से लगभग 20 फीट ऊंचाई से जमीन पर गिर पड़ा। घटना में उसके सिर और चेहरे के हिस्से में गंभीर चोटें आईं।