गाज़ीपुर: ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण के बाद गाजीपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 केवी लाइनें नीची मिलने पर जेई को सस्पेंड किया गया
गाजीपुर में ऊर्जा मंत्री के औचक निरीक्षण के वायरल वीडियो के बाद बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। मंत्री के निर्देश के बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभु कुमार और मुख्य अभियंता अनिल वर्मा मौके पर पहुंचे। जहां महरौर उपकेंद्र के जेई को निलंबित कर दिया है। वहीं जंगीपुर के अधिशासी अभियंता और कासिमाबाद के एसडीओ को भी आरोप पत्र जारी किया गया है।