आगरा: जखौदा रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Jul 20, 2024 थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जखौदा रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, जानकारी के अनुसार युवक पार्टी में गया हुआ था, अब युवक का शव जखौदा रेलवे लाइन के किनारे मिला है, घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं परिजनों के द्वारा युवक की हत्या करने की आरोप लगाए गए हैं।