आगरा: थाना जगदीशपुरा पुलिस ने सट्टा माफिया को किया गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बरामद
Agra, Agra | Jul 19, 2024 आगरा की थाना जगदीशपुरा पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर सट्टा माफिया राजीव चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया । राजीव चोपड़ा शातिर सट्टा माफिया है और इस पर गैंगस्टर एक्ट भी लग चुकी है। पुलिस ने जब इसके एक्टिवा स्कूटर की चेकिंग की तो उसके स्कूटर की डिग्गी में नशीला पदार्थ मिला।