आगरा: जिला मुख्यालय पहुंची बजरंग वाहिनी ने दिया ज्ञापन, मुस्लिम धर्म की महिलाओं को हिन्दू धर्म अपनाने की मांगी गई अनुमति
Agra, Agra | Jul 19, 2024 हिंदूवादी संगठन बजरंग वाहिनी के पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौपा। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ मुस्लिम समाज की महिलाएं हिंदू धर्म में आना चाहती हैं और वह हिंदू धर्म में ही शादी करना चाहती हैं। इस बात को लेकर वह प्रशासन से अनुमति चाहती हैं।