आगरा: चरस की तस्करी के आरोप में इनर रिंग रोड के पास से 2 अभियुक्त हुए गिरफ़्तार, DCP सिटी ने जिला मुख्यालय पर दी जानकारी
Agra, Agra | Jul 20, 2024 STF यूनिट आगरा और थाना ताजगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चरस की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को बीती रात चेकिंग के दौरान इनर रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से साढ़े 20 किलो चरस बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 से 5 करोड़ रुपए बताई गई है, पूरे मामले का खुलासा डीसीपी सिटी सूरज राय ने जिला मुख्यालय कार्यालय पर किया है।