उत्तरकाशी पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 5 लाख कीमत के 20 खोए मोबाइल बरामद किए। 7 स्थानीय लोगों को फोन लौटाए गए, साथ ही चारधाम यात्रा के दौरान खोए 13 मोबाइल तीर्थयात्रियों को स्पीड पोस्ट से भेजे गए। पुलिस ने मोबाइल खोने पर CEIR पोर्टल पर शिकायत करने की अपील की है।