बदायूं: पालिया झंडा गांव में होली पर कपड़े फाड़ने को लेकर विवाद में एक युवक ने किशोर को पटककर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 14, 2025 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के पालिया झंडा गांव में होली पर कपड़े फाड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर पुष्पेंद्र पुत्र कोमिलराम को पटक कर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल पुष्पेंद्र का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।