हाथरस: कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस के गांव छोंक में एक युवक द्वारा घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। फांसी के फंदे पर लटका घर के अंदर लटका शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव छोंक निवासी मृतक युवक राजीव का पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद चल रहा था वह लोग आए युवक को परेशान कर रहे थे।