रविवार 12:00 बजे जनपद की पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा लोगों को ध्वनि की तीव्रता को कम करने को कहा गया साथ ही अनावश्यक ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाया गया लोगों को ध्वनि प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया।