गुना नगर: पगारा धागा फैक्ट्री में मजदूर को कोबरा सांप ने डसा, 45 मिनट में अस्पताल में कराया भर्ती,जान बची, कोबरा का वीडियो वायरल
गुना । पगारा स्थित धागा फैक्ट्री से अंधविश्वास को दूर भगाने और समय पर इलाज की अहमियत समझाने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां काम करने वाले एक 26 वर्षीय मजदूर को बेहद जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया। लेकिन साथियों और फैक्ट्री प्रबंधन की सूझबूझ के चलते, बिना एक पल गंवाए मजदूर को 45 मिनट के भीतर जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे समय पर इलाज मिलने से जान बच गई