बिसौली: बिसौली क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी स्थित एमजी ग्रीन रिजॉर्ट में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ
Bisauli, Budaun | May 15, 2026 भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शुक्रवार को 1 बजे करीब बिसौली क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी स्थित एमजी ग्रीन रिजॉर्ट में किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।