अब मशीनों से चमकेंगे हरिद्वार के घाट, कांवड़ मेले से पहले नगर निगम की विशेष तैयारी
हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में नगर निगम हरिद्वार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के विशेष प्रयासों से नगर निगम हरिद्वार ने कोटक बैंक के सहयोग से घाटों की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के लिए अत्याधुनिक स्क्रबर एवं ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों की व्यवस्था की है।
#गंगा
#सफाई
#नगरआयुक्त
#सहयोग