फुलवरिया: पैकौली बद्दो में सीएसपी से ₹30 हजार की लूट, संचालक ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के पैकौली बद्दो में संचालित एक सीएसपी में घुसकर ₹30000 लूट की घटना को अंजाम दिया गया। मामले को लेकर संचालक रेयाज आलम में थाने में तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि उनका सीएसपी घर पर ही चलता है। सीएसपी पर उनकी बच्ची बैठी थी। इस दौरान पकौली नारायण निवासी शोएब आलम अपनी दबंगई पर सीएसपी में घुसा और बच्ची के सामने ही गले से रुपए निकाला।