कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समय-सीमा की बैठक में जिले की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि धान खरीदी के शेष दिनों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार व संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करने, शेष किसानों का त्वरित सत्यापन कर टोकन सुनिश्चित करने और शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश