गया टाउन सीडी ब्लॉक: गयाजी NH-22 इंग्लिश गांव में दर्दनाक हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
गयाजी शहर के चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजाप पंचायत के इंग्लिश गांव के समीप शनिवार को सुबह 10 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय रोहित यादव की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर NH-22 को जाम कर दिया, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।