मंझनपुर: गोचर भूमि पर रात-दिन गरज रही जेसीबी, तियरा जमालपुर में अवैध खनन का खेल, ग्रामीणों ने लगाए मिली भगत के आरोप, वीडियो वायरल
करारी क्षेत्र के तियरा जमालपुर गांव में चरागाह (गोचर) और वन विभाग की भूमि पर कथित अवैध मिट्टी खनन का मामला अब सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जेसीबी मशीनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन और ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी ढुलाई होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है।