मेरठ: मीरपुर गांव में छत से घुसे चोर, दुकान से उड़ाए ₹1.10 लाख कैश, सामान लेकर भी फरार हुए, CCTV में कैद हुई वारदात
Meerut, Meerut | Feb 17, 2025 मेरठ-बड़ौत मार्ग पर गांव मीरपुर में एक परचून की दुकान से चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और नकदी समेत सामान चुराकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।