मेरठ: मेरठ में दबिश देने गई पुलिस से महिलाओं ने बीच सड़क पर की हाथापाई, पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Feb 17, 2025 ,मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में सोमवार की दोपहर 1 बजे पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई और अभद्रता करने का वीडियो सामने आया है। मामला टीपी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां दरोगा को कुछ लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और हाथापाई कर दी। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।