सहारनपुर: नगर निगम के वार्ड 68 को राहत: नया ट्यूबवेल चालू, लोहारों वाली मस्जिद से तेलियों चौक तक खत्म हुआ पानी संकट
सहारनपुर के वार्ड 68 में ईद उल अज़हा पर लंबे समय से चला आ रहा पानी संकट दूर हो गया। लोहारों वाली मस्जिद के पास 500 फीट से अधिक गहराई वाला नया ट्यूबवेल सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। इससे आदल गढ़, आली आहंगरान, लुहारी मोहल्ला, कलंदर बख्श और तेलियों वाले चौक समेत आसपास के इलाकों में राहत पहुंची है।