महाराजगंज: पश्चिम गांव बायपास मोड पर बोलेरो रोककर बीईओ व शिक्षक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, जिला अस्पताल रेफर
30 जून मंगलवार की शाम 4:00 बजे खीरों खंड शिक्षा अधिकारी एवं एक शिक्षक पर टवेरा सवार अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शिक्षक एवं खंड शिक्षाधिकारी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।