शनिवार को मिली जानकारी अनुसार भाजपा नेता एवम पूर्व मंत्री ठाकुर रविन्द्र रवि ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में आयोजित शादी समारोहों में भाग लिया। समारोहों में उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोहों में क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।