धमतरी: खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन पर की सख्त कार्रवाई, 9 ट्रैक्टर किए ज़ब्त
धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा जिले के अछोटा, कलारतराई, अमेठी, खरेंगा, कोलियारी, जंवरगांव एवं तेंदुकोना सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 4 ट्रैक्टर खनिज मिट्टी ईंट तथा 5 ट्रैक्टर खनिज रेत का अवैध।