रफीगंज: शहर के RBR खेल मैदान में शनिवार को नीतीश कुमार का आगमन, तैयारी पूरी
रफीगंज शहर के RBR खेल मैदान में शनिवार की सुबह 11:00 जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नीतीश कुमार का एकदिवसीय चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शुक्रवार रात 9.30 में प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नितिश कुमार सुबह 11बजे पहुंचेंगे। सुरक्षा को लेकर सुरक्षाकर्मी अभी से ही तैनात हैं। सारी तैयारियां पुरी कर ली गई है।