कैलारस: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, महिला घायल, बड़ा हादसा टला
नियंत्रण खोकर घर में घुसा ट्रक, महिला घायल, बड़ा हादसा टला कैलारस। पहाड़गढ़ मुख्यालय के बस स्टैंड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शिवपुरी की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान में जा घुसा। घटना में एक महिला घायल हो गई, जबकि उसके दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 06 जीए 2681 शिवपुरी की ओर से