बरेली: पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर! बरेली डीएम के निर्देश पर एक दिन में समस्याओं का समाधान करने के लिए लग रहा विशेष कैंप
बरेली जिलाधिकारी के निर्देश पर आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के उद्देश्य से 5 जून 2026 को विकासखंड मझगवां परिसर में विशेष पेंशन कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। कैंप में वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन से संबंधित सभी शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान किया जाएगा। लाभार्थियों से अपील की गई है।