चौथम: भूतौली मालपा में भाई ने युवक की हत्या कर शव बागमती नदी में फेंका, पिता की निशानदेही पर तीसरे दिन बरामद
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मालपा गांव के समीप बागमती नदी से रविवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान भूतौली मालपा गांव निवासी मंटू प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को बागमती नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने मृतक के पिता सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।